आपको कैसे पता चलेगा कि आप जुड़वा बच्चों के साथ गर्भवती हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 16:01

प्रेगनेंसी शुरू होते ही शरीर में हार्मोन बनने और शारीरिक बदलाव आने लगते हैं। ये बदलाव गर्भावस्‍था के शुरुआती संकेत हो सकते हैं और अगर आपके पेट में जुड़वां बच्‍चे हों तो ये संकेत हल्‍के से अलग भी हो सकते हैं।

जुड़वां बच्‍चे होने वाली कई प्रेगनेंट महिलाओं ने बताया कि उन्‍हें अल्‍ट्रासाउंड करवाने से बहुत पहले ही पता चल गया था कि उनके पेट में जुड़वां बच्‍चे हैं। पेट में दो बच्‍चे होने पर गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं को कुछ संकेत मिलते हैं जिनके बारे में यहां चर्चा की जा रही है।

​एचसीजी का लेवल बढ़ना

प्रेगनेंट होने पर शरीर में कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन बनने लगता है। प्रेगनेंसी के शुरुआती हफ्तों में इसका लेवल बढ़ता है। एचसीजी का स्‍तर नॉर्मल से अधिक होने का मतलब हो सकता है कि आपके पेट में जुड़वां बच्‍चे हों।

​मॉर्निंग सिकनेस

प्रेगनेंसी में एचसीजी हार्मोन के बढ़ने की वजह से मॉर्निंग सिकनेस होती ही है लेकिन एक से ज्‍यादा बच्‍चे होने पर मतली और उल्‍टी अधिक हो सकती है। अत्‍यधिक मॉर्निंग सिकनेस को हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम कहा जाता है। इसमें महिला को उल्‍टी और मतली इतनी ज्‍यादा होती है कि उसे नस के जरिए फलूइड देना पड़ सकता है।

प्रेगनेंसी के 14वें हफ्ते के बाद भी मतली और उल्‍टी महसूस होना जुड़वां बच्‍चे होने का संकेत हो सकता है।

​बेबी बंप

जाहिर सी बात है कि गर्भ में एक के मुकाबले दो बच्‍चे होने पर बेबी बंप बड़ा होगा। अगर आपका बेबी बंप बड़ा लग रहा है तो हो सकता है कि आपके जुड़वां बच्‍चे हों। वैसे हर महिला का बेबी बंप उनके कद, वजन, आहार और बॉडी टाइप पर निर्भर करता है।

​बेबी की मूवमेंट

प्रेगनेंसी के 18वें हफ्ते तक अधिकतर महिलाओं को शिशु की मूवमेंट महसूस नहीं होती है। वैसे तो शिशु शुरुआत से ही मूवमेंट करना शुरू कर देता है, लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही तक कुछ महसूस होने की संभावना कम ही होती है।

दो या इससे ज्‍यादा बच्‍चे होने पर आपको सामान्‍य समय से पहले ही बच्‍चे की मूवमेंट महसूस हो सकती है लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही से पहले ऐसा कम ही होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info